Education
गोपालगंज में छात्रा का शव आरोपित के घर के सामने जलाया, गांव में तनाव और पुलिस तैनात
गोपालगंज के थावे में लापता छात्रा का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर हत्या के आरोपित के घर के सामने पहुंचे और वहीं अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।










