Dehradun
देहरादून फायरिंग केस: बैंककर्मी की सगाई से नाराज पूर्व प्रेमिका पर सुपारी देने का आरोप
देहरादून के बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम कुमार को गोली मारने के मामले में पटेलनगर पुलिस ने उसकी पूर्व प्रेमिका और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए 5 लाख रुपये में सौदा हुआ था। मुठभेड़ में घायल शूटर अस्पताल में है, जबकि उसका साथी फरार है।








